May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। मंगलवार को क्षेत्र में दो 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे एक दर्जन गांवो में बिजली कटौती होगी। विभागीय अधिकारी हर्ष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी जीएसएस रिड़ी व ऊपनी पर मंगलवार दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। 132 केवी ऊपनी जीएसएस से जुडे गांव ऊपनी, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, राजेडू, बापेऊ, रामदेवरा, व 132 केवी रिड़ी जीएसएस से जुडे रिड़ी, बाना, इंदपालसर, नौसरिया, धनेरू सहित आस पास के गांवों की घरेलू व कृषि कनेक्शनों की आपूर्ति बाधित होगी। ये जानकारी पढ़ने के बाद इन गांवो के सभी किसानों व ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने से वाली परेशानी से बच सके।