May 21, 2026
IMG-20250619-WA0069

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2025। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस जाखासर पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इससे निकलने वाले सभी फीडरों पर आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे गांव जाखासर, राणासर, केऊ के आस पास के गांवो व कृषि उपभोक्ताओं की बिजली करीब 4 घण्टे बाधित रहेगी। पाठकगण खबर को पढ़कर इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी परेशानी से बच सकें।