






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। कल सुबह 132 जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर बिजली कटौती होगी जिससे शहर सहित कई गांवो में आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जरूरी रखरखाव कार्य के लिए जीएसएस पर शटडाउन लिया जाएगा। इससे श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर क्षेत्र, वीआईपी फीडर सहित गांव जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बिग्गा व बाना के कुछ कृषि कुंओं की आपूर्ति कल बाधित होगी। ये सूचना पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीण व नागरिक कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।



