






गुसांईसर बड़ा में कल से शुरू होगी शिवमहापुराण कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गुसांईसर बड़ा में स्थित श्री कृष्ण गौशाला समिति में गौसेवार्थ संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इसी गांव के नन्दकिशोर शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। 15 फरवरी 2026 से 21 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन में कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक होगा। कलश यात्रा 15 फरवरी को प्रातः 10.15 बजे ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों द्वारा कथा को लेकर विभिन्न तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेंगे।
सेवानाथ बगीची में होगा महाशिवरात्रि महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल रविवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों में पूरा कस्बा शनिवार को ही शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि पर कस्बे के विभिन्न शिव मंदिरों व अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आडसर बास के वार्ड 29, 32 व 33 के पास स्थित सेवानाथजी की बगीची में पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा रविवार शाम 7 बजे से अगले दिन प्रात 4 बजे तक महाशिवरात्रि महोत्सव भक्तिमय भजन संध्या, चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया जाएगा। आयोजन के दौरान फाग उत्सव ही खेला जाएगा और पूजन संपन्न होने पर प्रसाद वितरण का आयोजन भी होगा। वहीं बता देवें हाईस्कूल रोड पर स्थित भूतनाथ मंदिर में राजगुरू रामदेव उपाध्याय के सान्निध्य में, सनातन श्मशान भूमि में आयोजित कथा स्थल पर कथा वाचक संतोष सागरजी के सान्निध्य में, धोलिया रोड, शिव धोरा पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण कथा स्थल पर पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में चार प्रहर पूजन के आयोजन होंगे। जिनमें शिव भक्त शामिल होकर महाशिवरात्रि पूजन कर सकेंगे।



