






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद स्कूलों व विद्यार्थियों के घरों में उत्साह व जश्न का माहौल है। क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले होनहार बच्चे 100 की संख्या से अधिक है। जिनमें छोटे छोटे गांव से लेकर कस्बे के बच्चों ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। ये नन्हें सितारे भविष्य के आईएएस, आरएएस, डॉक्टर व इंजिनीयर बन कर देश व समाज की सेवा करेंगे। बच्चों व अभिभावकों इस परिणाम के लिए कड़ी मेहनत की है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इन सभी छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करता है। आज इस क्रम में पार्ट प्रथम का प्रकाशन किया जा रहा है शेष टॉपर्स के नम्बर, फोटो व नाम सोमवार को प्रकाशित किए जाएंगे।






