May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-21 at 10.21.13 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर जयपुर से आ रही है। यहां श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के बाद माकपा विधायक महिया के कांग्रेस में शामिल होने और कांग्रेस द्वारा टिकट देने की अटकलें जोरो पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिया के साथ भादरा विधायक बलवान पुनियाँ, रायसिंहनगर से माकपा नेता श्योपत मेघवाल की भी सीएम से मुलाकात हुई है। विदित रहे कि क्षेत्र के काफी दिनों से माकपा और कांग्रेस गठबंधन की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन माकपा प्रदेश सचिव अमराराम द्वारा गठबंधन का पुरजोर विरोध किया जा रहा था। ऐसे में आज की यह मीटिंग कई नई चर्चाओं को जन्म दे रही है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि महिया सहित तीनो माकपा नेता या तो कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं या फिर कांग्रेस इन सीटों पर अपना प्रत्याशी ही नही देकर वेकेंट रखा जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की राजनीतिक, आपराधिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें क्षेत्र की हर खबर से