






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2022। राजस्थान सरकार के शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष डूंगरराम गेदर कल श्रीडूंगरगढ़ आ रहें है। सरदारशहर रोड पर स्थित प्रजापति भवन में दोपहर 3.30 बजे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गेदर का सवागत सम्मान किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के सदस्य व कार्यकर्ताओं के साथ प्रजापत समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। क्षेत्र के प्रजापति समाज में उत्साह की लहर है और भवन में गेदर के स्वागत के लिए समाज बंधुओं द्वारा तैयारियां की जा रही है।



