May 20, 2026
IMG_20240421_212637

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2024, लिवर शरीर का सबसे अहम ऑर्गन होता है। शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होने की वजह से इसकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। ये प्रोटीन और हॉर्मोन को बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये खून को फिल्टर करने का भी काम करता है। हालांकि, आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां आम हो गई है। अगर लिवर डैमेज हो तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि लिवर को स्वस्थ रखा जाए। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका लिवर हेल्दी रहेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स-

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जिसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो लिवर की सूजन कम करती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम करती है।

ब्रोकली
एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर ब्रोकली लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है, जिससे लिवर को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है।

एवोकाडो
हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एवोकाडो लिवर में सूजन को कम करता है, जिससे लिवर को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है।

चुकंदर
चुकंदर में बीटाइन होता है, जो लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर डैमेज और सूजन से बचाव करते हैं।

अदरक
अदरक में एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन सम करके लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

फैटी फिश
फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हेल्दी फैट माना जाता है। ये सूजन कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में कई मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ग्रीन टी लिवर के एंजाइम के लेवल को कंट्रोल में रखती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है।