May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-02 at 09.10.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2025। क्षेत्र में चोरों की हिमाकत की ऐसी वारदात सामने आई है जिसमें चोर घर में सो रहें घर मालिक के कमरे को बाहर से बन्द कर पूरे घर को खंगाल लिया।
श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में श्रीभगवान सोमानी के घर में उनके सोते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनके भाई का घर सामने ही है। श्रीभगवान का अभी पैर टूटा होने के कारण वे रात 11 बजे तक अपने भतीजे के साथ दुकान के हिसाब किताब का मिलान कर रहें थे। भतीजा चाची के घर नहीं होने पर बाहर का ताला लगा कर सामने ही स्थित अपने मकान में चला गया। रात दो बजे श्रीभगवान बाथरूम जाने के लिए उठे और उसके बाद वापस सोए तो किसी ने उनका कमरा बाहर से बन्द कर दिया। सुबह आंख खुलने पर वारदात का खुलासा हुआ। घर के बाहर लगे ताले को कुंटे सहित उखाड़ कर घर में घुसे चोरों ने पूरे घर की अलमारियां, बेड, सन्दूकें खंगाल ली व सामान निकाल कर बाहर फैंक दिया। वारदात के बाद चोर छत के रास्ते बाहर निकल गए। चोरों की संख्या एक से ज्यादा थी एवं छत पर पैरों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा कि चोरी में 15-16 साल का किशोर भी साथ रहा है। परिवार ने बताया कि नुकसान तो बहुत अधिक नहीं हुआ परंतु सारा सामान फैला दिया। सुबह उनके भाई कमल सोमानी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक मामला दर्ज करने के लिए परिवाद नही दी गई है व मोहल्ले वासियों ने रोष जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है। विदित रहें कालूबास की घनी आबादी इलाके में वारदात होने से लोग सहम गए है।