May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-30 at 1.01.19 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तीन युवकों ने एक विवाहिता को रोटियां बनवाने की मजदूरी के नाम पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह शर्मनाक वारदात गत 24 अगस्त को हुई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव से आकर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एक कॉलोनी में बसने वाली 35 वर्षीया विवाहिता रोटियां बनाने का काम करती है और गत 24 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उसके पास एक फोन आया कि 40-50 लोगो की रोटियां बनानी है। दोपहर करीब 2.30 बजे दुबारा फोन आया कि शाम का कार्यक्रम है अभी चलो ओर रोटियां बनाने में लग जाओ। इस पर पीड़िता फोन करने वाले युवक के साथ चली गई। आरोपी गाड़ी को कालू रोड़ की ओर ले गया व अपने साथ 2 जनों को और बैठा लिया। वहां से आरोपी गाड़ी को वन क्षेत्र से होते हुए धोलिया रोड़ की और ले गए व उसे जान से मारने की धमकी देकर तीनो जनों ने बारी बारी से वन क्षेत्र के सुनसान एरिया में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे श्रीडूंगरगढ़ में आबादी के पास पटक कर चले गए। दुष्कर्म से पीड़िता की तबियत खराब हो गई व अब मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने मोबाइल नम्बर देते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और सामने आने पर आरोपियों की पहचान कर लेने की बात कही है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।