August 29, 2026
fg

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ का ब्लॉक स्तर का स्वतंत्रता दिवस आयोजन राउमावि में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इस बार सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा तथा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण व सम्मान समारोह आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए क्षेत्र के 32 नागरिकों को उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनमें सूडसर प्रधानाचार्य शर्मिला स्वामी, तोलियासर प्रधानाचार्य गजानंद सेवग, धीरदेसर चोटियान प्रधानाचार्य विकास रुहिल, महिला एवं बाल विकास से महिला पर्यवेक्षक सरिता सिहाग, सूचना प्रद्योगिकी एवं संचार विभाग से सहायक प्रोग्रामर हनुमाना राम, ई-मित्र संचालक सुंदरलाल, सुशील सुथार, खण्ड स्वास्थ्य कार्यालय से ब्लॉक प्रोग्रामर राकेश कुमार थालोड़, नर्स ग्रेड सैकंड, प्रदीप पांडे, रिड़ी राउमावि सुपरवाइजर कुशला राम सहू, राउमावि धर्मास भवँरलाल बाना, राउमावि तोलियासर बीएलओ रामकुमार घायल, उपकोष कार्यालय कनिष्ठ लेखाकार रामकुमार माली, जेएनवीवीएनएल से मुकेश बाना, तहसील कार्यालय पटवारी चंद्रशेखर, जयप्रकाश मीणा, कांस्टेबल विजय कुमार, उपखंड कार्यालय से ओमप्रकाश सैन, पंचायतीराज विभाग से नोपनाथ सिद्ध, शहरी जल योजना से परमेश्वर स्वामी, नगरपालिका से विनोद कुमार मलघट, ललिता देवी मलघट, गांव रिड़ी से वीरता के लिए शिवलाल नैण, सार्वजनिक निर्माण विभाग से भंवरलाल, सामाजिक कार्यकर्ता कानाराम तर्ड, दैनिक भास्कर से विशाल स्वामी सहित पत्रकार संजय पारीक, शुभकरण पारीक, कैलाश राजपुरोहित, कपिला स्वामी को सम्मानित किया जाएगा।