May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2022।  कोरोना संकट काल के बाद इसका इफेक्ट श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। यहां भी चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा। बड़ी वारदातों के साथ छोटी मोटी चोरियों को अंजाम दे रहें है। कल रात एक दुकान के बाहर रखा गाड़ियों का पुराना ऑयल चोरों ने चुरा लिया है। एस. एन. ऑटो मोबाइल के पास दुकान करने वाले बलवंत मिस्त्री ने परिवाद देते हुए थानाधिकारी को बताया कि उसकी दुकान से ऑयल चुरा लिया। बलवंत के साथ भागीरथ सिंह, कृष्ण कुमार, अरुण मिस्त्री ने जांच करने व ऑयल बरामद कर दोषियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।