May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। क्षेत्र में लगातार चोरों का बढ़ रहा है। कस्बे के बिग्गाबास में एक बंद पड़े मकान में आरी फंदर से छत का दरवाजा काट कर घर में घुसे चोरों ने डेढ़ किलो चांदी व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। कस्बे में गुमानजी की चक्की के पास रहने राजेश कुमार पुत्र रामगोपाल शर्मा ने थाने पहुंच कर अपने घर में चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को देते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह व्यापार के सिलसिले में बाहर रहता है और 9 अक्टूबर को रात 10.30 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा घर के बाहर का ताला लगा हुआ है। अंदर गए तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। 21 सितबंर से 9 अक्टूबर के बीच उनके घर में प्रथम तले का मुख्य दरवाजा आरी फंदर से काटकर चोर घर में घुसे और 15 हजार रूपए नगदी तथा 1500 ग्राम चांदी जिस पर नारायणदास मनोहरदास मुम्बई का हॉल मार्क भी लगा हुआ है चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से जांच करने व माल बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी है।