May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2023। चुनाव की आपाधापी में शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। वार्डों में गंदगी के ढेर पड़े है और कचरा संग्रहण गाड़ियां तो जैसे लापता ही हो गई है। वहीं शहर के मुख्य बाजार का मुख्य रास्ता जहां राजकीय अस्पताल, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, सब्जी मंडी स्थित होने के साथ एसबीआई बैंक की मुख्य ब्रांच, पोस्ट ऑफिस की मुख्य शाखा का ये मार्ग व्यापार की लाइफ लाइन है। यहां भरने वाला गंदा पानी रोजाना सैंकड़ो नागरिकों को परेशान करता है। अब जब नेता व प्रशासन चुनाव की जिम्मेदारी से मुक्त हो गए है तो नागरिक इनसे शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त करने की उम्मीदें कर रहें है। बता देवें इस मार्ग की सफाई के लिए अनेक बार नागरिकों ने यहां प्रदर्शन व विरोध जताया है परंतु नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। बैंक के कार्मिक बुरी तरह से नाराज नजर आते है व पालिका की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते है। गत दिनों नाराजगी जताते हुए अनेक नागरिकों ने बैंक के दरवाजे पर ताला भी जड़ दिया। इस पर पालिका के अधिकारियों ने समस्या के पुख्ता समाधान का आश्वासन दिया परंतु अगले ही दिन केवल आश्वासन ही साबित हुआ और गंदे पानी ने लोगों का रास्ता रोक लिया। यहां के व्यापारी आए दिन फोटो वीडियो भेजकर समाधान की मांग उठाते है। नागरिकों का कहना है कि जिम्मेदारों अब चुनाव हो लिया अब तो आंखे खोलो और कोई जनहित काम भी कर लयो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गन्दे पानी से भरी है सड़क, रोज की समस्या से परेशान हुए सैंकड़ो नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गन्दगी से आना जाना हुआ मुश्किल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेहाल सफाई प्रबंधन से नाराज है लोग।