May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल में बुधवार सुबह कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जांच सुबह 9 बजे से 1 बजे तक कि जाएगी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली और ये निर्देश दिए है कि कोरोना जांच के लिए आने वाले व्यक्ति को अब अपना आधार कार्ड अनिवार्यत: रूप से प्रस्तुत करना होगा। मेहता ने कहा कि कई जांच केन्द्रों पर व्यक्तियों के नाम बदलकर पुन: जांच करवाने की शिकायतें मिल रही है। ऐसे में आधार कार्ड के माध्यम यह सुनिश्चित किया जाए कि जांच के सेम्पल लेने के समय व्यक्ति के आधार कार्ड की कॉपी साथ में लें। एरिया मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले जांच केन्द्रों पर रेण्डम निरीक्षण कर जांच करेंगे कि आधार कार्ड के बिना तो जांच नहीं की जा रही है।
दुकानों में कोरोना एडवाइजरी की जांच करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन निरीक्षण के दौरान देखें कि एक दुकान में 5 से अधिक ग्राहक उपस्थित ना हो। लोगों से मास्क पहनने की समझाइश करें और यदि कहीं कोताही मिले तो ऐसी दुकानों को सीज करें। मेहता ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां जोन प्रभारी स्थानीय लोगों से कोरोना एडवाजरी की अनुपालना के लिए समझाइश करें, समाज के प्रभावशाली लोगों की मदद ली जाए। मेहता ने कहा कि अधीक्षक अतिरिक्त चिकित्सकों की आवश्यकता के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजें है।