






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। महाकुंभ में सबसे पवित्र माना जाने वाला मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पूर्व बड़ी खबर वहां भगदड़ मचने की आई है। रात करीब डेढ़ बजे मची भगदड़ में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 बार योगी से बातचीत कर हालात का जायजा लिया है। योगी प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है व हालात काबू में बताए जा रहें है। खबर के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी चिंता का माहौल बन गया व लोग अपने परिवार जनों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम ले रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से मौनी अमावस्या का स्नान करने 22 बसों में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे है। इनके अतिरिक्त कुछ ट्रेनों व निजी वाहनों से भी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे है। इस प्रकार करीब 1500 यात्री श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अमृत स्नान करने पहुंचे है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सभी यात्री सुरक्षित है। यहां के यात्री भगदड़ के घटनास्थल से काफी दूर थे। क्षेत्रवासियों की कुशलता की खबर से भी स्थानीय लोगों ने राहत महसूस कर रहें है। वहीं भगदड़ की चपेट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रार्थना कर रहें है।





