May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में इस बार तिरंगा झंडा एक नई शान के साथ शहर के मुख्य चौराहे पर फहराया जाएगा। एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने आगामी 26 जनवरी पर घुमचक्कर चौराहे पर तिरंगा फहराने की मांग पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा से की। पालीवाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मंशा है कि नगर में प्रवेश के साथ ही तिरंगे के दर्शन से श्रीडूंगरगढ़ की गरिमा ओर अधिक विस्तृत होगी। इस बाबत नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल पालिकाध्यक्ष से मिला। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने तुरन्त घुमचक्कर चौराहे पर तिरंगा फहराने के आदेश दिए। इस दौरान पालिका पार्षद सलीम बहेलिया, गोपाल छापोला, महेंद्र राजपूत, छोटूराम नाई, दीपक पंवार मौजूद रहें।