






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर रेलवे फाटक ज्वलंत समस्या बन गया है और ओवर ब्रिज की मांग नहीं क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत बन गयी है। हजारों ग्रामीण व किसान बुरी तरह से प्रभावित है। ये कहा भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने। नैण ने कहा कि यूनियन जनता के साथ मिलकर ओवरब्रिज के लिए आंदोलन करेगी। नैण ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक जयपुर, बीकानेर रेल प्रकंधक, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर सहित सांसद अजुर्नराम मेघवाल को पत्र लिखकर इस मार्ग पर शीघ्र ब्रिज निर्माण करवाने की मांग की है। नैण ने कहा कि आमजन के जीवन से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। अगर शीघ्र ही केन्द्र व राज्य सरकार व प्रशासन इस पर संज्ञान नहीं लिया तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। नैण ने कहा कि इस रोड के दोनों के हजारों परेशान युवा आंदोलन को आतुर है और जनता के साथ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बता देवें सोमवार को यूथ कांग्रेस ने भी ओवरब्रिज के लिए संकल्प सभा का आयोजन कर ज्ञापन दिए थे। गांव रिड़ी व बाना के जागरूक युवा लगातार सोशल मीडिया पर इस समस्या को उठा रहें है और ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहें है।



