






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। बड़ी खबर जिले के श्रीकोलायत से आ रही है। यहां से हजाारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के समर्थक सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ गाड़ियों में बीकानेर कुच किया है। बीकानेर में अवैध बजरी खनन व अवैध रॉयल्टी नाके हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेक्ट का घेराव किया जाएगा। ध्यान रहें आज श्रीकोलायत में रालोपा की जनहुंकार रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रालोपा समर्थक पहुंचे। यहां मंच पर बोलते हुए बेनीवाल ने अनेक स्थानीय मुद्दे उठाए तो जनता ने उनसे बजरी के अवैध रायल्टी नाके बंद करवाने की मांग की। यहां प्रशासन के साथ बात नहीं बनते देख बेनीवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में उनके समर्थक बीकानेर के लिए रवाना हो गए। वे बीकानेर पहुंचने वाले है तथा यहां प्रशासन के सामने आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे समर्थक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकोलायत में आयेाजित हुंकार रैली में श्रीडूंगरगढ़ से दानाराम घिंटाला, विवेक माचरा, तोलाराम भादू सहित बड़ी संख्या में रालोपा समर्थक पहुंचे। यहां भारी संख्या में लोगों का हुजुम उमड़ा। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार विशाल स्वामी ने किया।



