






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का विश्व प्रसिद्ध मंदिर पूनरासर हनुमानजी मंदिर में दो दिवसीय मेला आज हनुमान जन्मोत्सव पर परवान पर चढ़ा और सारो बीकाणो पूनरासर हनुमानजी के धोक लगाने बाबा के धाम पहुंचा। पूनरासर मेले में पूरे जिले सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी के सैंकड़ो दर्शनार्थियों ने माथा टेका व अपनी मूरादे मांगी है। मंदिर में फूलों से रंगोलियां सजाई गई व विभिन्न रोशनी से हनुमान दरबार जगमगाता नजर आया। मेले के दौरान मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में दुकानें सजी और प्रसाद के साथ खिलोनों की बिक्री हुई। बोथरा पुजारी ट्रस्ट ने चूरमा बनाने के लिए आटा और घी का वितरण किया और बाबा को भोग लगा कर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। पूरे अंचल से पैदल जत्थे पर भी दर्शन करने पहुंचे और शेरूणा एसएचओ रामचंद्र ढाका की अगुवाई में पुलिस ने शांति व सुरक्षा का मोर्चा संभाले रखा। बता देवें मंदिर में 20 वर्षों से बिना रूके सुदंरकांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है और ऐसे अखंड आयोजन वाला दुनिया में एकमात्र मंदिर माना जा रहा है।
पुजारी ट्रस्ट ने दी सेवाएं, पढ़ें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुजारी ट्रस्ट के राजकुमार बोथरा ने आज बाबा का प्रथम दिव्य पूजन किया। ट्रस्ट द्वारा मेले में चूरमे का प्रसाद बनाने के लिए श्रद्धालुओं को आज के दिन 25 क्विंटल आटा, 25 क्विंटल चीनी व 8 पीम्पे घी के वितरण किए गए है। ट्रस्ट ने मेले के आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली व दो दिवसीय मेला संपन्न होने पर श्रद्धालुओं का व प्रशासन का आभार जताया।










