May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-05-22 at 20.44.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2024। गांव पूनरासर निवासी एक महिला की मौत पीबीएम अस्पताल में मंगलवार शाम हो गई और महिला के भाई ने अपने जीजा सहित उसके बहनोई व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीबालाजी के पैरावा गांव निवासी 37 वर्षीय ओमनाथ पुत्र मंगलनाथ सिद्ध ने सेरूणा थाने में पूनरासर निवासी अपने जीजा सांवरनाथ पुत्र प्रेमनाथ, सांवरनाथ के बहनोई ओमनाथ पुत्र जयरामनाथ निवासी साधासर व एक महिला पिंकी के खिलाफ अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसे जान से मार देने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम ओमनाथ ने उसे फोन कर बताया कि उसकी बहन जमना की मौत हो गई है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन जमना का पति व उसके साथ रहने वाली पिंकी दोनों उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। आरोपी उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हुए 4 लाख रूपए पीहर से लाने की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व महिला की मौत व मामले की जांच सीओ निकेत कुमार करेंगे।