May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरूवार शाम तीन जनों को ताश पत्तों पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने टीम के साथ मोमासर बास में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते इसी बास के निवासी शेरमोहम्मद, अब्दुल हाफिज, मोहम्मद युनुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्ती व 670 रूपए जब्त किए व मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।