May 21, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। दुकान में घुसकर गाली गलौच करते हुए सामान तोड़ने व मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। लोढेरा निवासी 24 वर्षीय हड़मानाराम पुत्र भंवरलाल जाट ने पुलिस को बताया कि उसने पूनरासर में मेडिकल की दुकान कर रखी है। मंगलवार को करीब 11.15 बजे अभिषेक व उसकी पत्नी और एक अन्य जना दुकान में घुसे और दुकान में कैमरे व अन्य सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सौंप दी है।