






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। हाइवे पर अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल स्लिप होने से बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन जने घायल हो गए। दुर्घटना लखासर टोल के निकट हुई जिसमें बीकानेर निवासी संतोष पत्नी नवरत्न वाल्मीकि, किरण पत्नी दिलीप वाल्मीकि व चालक युवक विहान वाल्मीकि घायल हुए है। सभी क्षेत्र में कितासर स्थित धाम पर दर्शन कर लौट रहे थे। तीनों को लखासर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस में टोल कार्मिकों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां मेडिकल स्टाफ द्वारा इलाज किया जा रहा है।





