May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने तीन अलग अलग कार्रवाइयों में एक महिला सहित 7 आरोपियों को हवालात में बंद किया। इन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में एक महिला को बुधवार देर शाम कोर्ट में पेश कर जमानत दे दी गई व शेष सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गांव मोमासर में ग्राम रथ अभियान के रथ का विरोध करना इसी गांव के रामनिवास भामूं को भारी पड़ गया। एएसआई रामस्वरूप ने युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने राजकार्य में बाधा का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।
गांव डेलवां में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पहुंचे पुलिस दल ने एक महिला सहित तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल सरिता ने डेलवां निवासी छगनादेवी पत्नी पोकरराम जाट को गिरफ्तार किया। वहीं हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने डेलवां निवासी भागूराम मेघवाल, परमेश्वर जाट, पोकरराम जाट को शांति भंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।
गांव बाना में दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने बुधवार को पकड़ कर बिठा लिया। एसआई रतनलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवक जयपुर निवासी सद्दाम खान व अंकित रेगर को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।