May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-21 at 17.21.42

NSUI की बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार शाम को बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर 7 युवकों क, महासचिव पद पर 11 युवकों को और सचिव पद पर 16 युवकों को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। इनमें सचिव पद पर गांव मिंगसरिया निवासी राकेश गोदारा को दायित्व दिया गया है। संगठन से जुड़े युवाओं ने गोदारा को बधाई दी।
फेफाराम, दानाराम व राकेश ने पाई सरकारी नौकरियां, मिली बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर की दिखणादा बास की बाबा भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी के तीन युवाओं ने सरकारी नौकरी में अंतिम रूप से चयन हासिल कर लिया है। गांव के फेफाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल का राजस्थान पुलिस ड्राइवर, दानाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल आर्मी टेक्निकल, व राकेश पुत्र दुलाराम मेघवाल ने पशु परिचर भर्ती में चयनित हुए है। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि तीनों युवाओं को उपसरपंच जुगराज संचेती ने युवकों को बधाई दी। इस दोरान मुकेश बावरी, बजरंग लाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, पंकज मेघवाल व युवराज भी मौजूद रहें व सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तीन युवाओं ने पाई सरकारी नौकरी, उपसरपंच ने दी बधाई।