May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-04 at 20.39.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में 29 नवंबर की रात दो गुटों में जमकर हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष ने मामला पूर्व में दर्ज करवा दिया व उसी के परस्पर दूसरे पक्ष का मामला भी गुरूवार को थाने में दर्ज हुआ है।

कालूबास निवासी 24 वर्षीय करण पारीक पुत्र श्यामसुदंर ब्राह्मण ने विकास सोनी, विष्णु शर्मा व संदीप उर्फ शेरा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2025 की रात करीब 9.30 बजे वह अपनी बहन के विवाह हेतु कुछ सामान खरीदने के संबंध में अक्षय पान भंडार के पास आया। तभी यहां एक मोडिफाइड जीप में संदीप उर्फ शेरा आया। इस पर विधायक अंकित किया हुआ था। उसी के साथ एक मोटरसाइकिल आई जिस पर विकास व विष्णु सवार थे। परिवादी ने बताया कि विकास नशे में गाली गलौच करने लगा तो उसने संदीप से गाली गलौच बंद करने की बात कही। तभी संदीप ने उसपर हमला कर दिया। तभी वहां किसी विवाह से लौट रहें नंदराम गोदारा, अशोक पारीक व भरत जोशी ने उनसे समझाइश की, तो विकास व संदीप ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया। मौक पर 7-8 जने जमा हो गए व हमारे साथ हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने कालूबास के युवकों के नाम पर अनाप शनाप टिप्पणी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चैन, ब्रासलेट छीन लिए व वहीं खड़े भरत व एक नाबालिग से छीना झपटी करके उनसे भी सोने की चैन व चांदी की चैन छीन ली। भरत जोशी की जेब में दुकान के 20 हजार रूपए थे, ये रूपए भी छीन लिए। परिवादी ने कहा कि तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से चार पांच अन्य जनों के साथ हम पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।