May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-08 at 20.37.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 08 फरवरी 2025।  चौधरी चूनाराम भादू की 20 वी पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को सूडसर गांव के ग्रामोत्थान उमावि खेल मैदान पर कुश्ती का महादंगल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस महादगंल में प्रदेश सहित यूपी,बिहार,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा सहित कई राज्यों से आए 90 पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि महादंगल मे प्रिंस हरियाणा को बाल केशरी, प्रवीण अमृतसर को युवा केशरी व छगन मीणा को मेला केशरी चुना गया।‌इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व अन्य अतिथियों ने कुश्ती महा दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे आयोजनों की अति आवश्यकता है।कार्यक्रम मे माकपा नेता अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, उप सरपंच लालूराम सारण, भंवरलाल जाखड़ बैनीसर ,मनोहर बिश्नोई सावंतसर, धन्नाराम गोदारा सेरूणा, धर्माराम बंबलू, मोहनलाल गुसाईंसर, रामलाल जाखड़ बैनीसर , पवन स्वामी टेऊ, जैसाराम बुडिया, मनीष शर्मा, भागीरथ भादू, देवीलाल छरंग, शेखर रेगर, मनीष सारण सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने कुश्ती को प्रोत्साहन देने के लिए महादंगल का आयोजन करने की प्रशंसा की।आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने आगंतुकों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती प्रतियोंगिता में पहुचें जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने पहलवानों का बढ़ाया हौंसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेंदान में दर्शको कि रही भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवानों ने लगाए अपने दाव।