August 29, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2021। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोलियासर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र से 40 क्रिकेट टीमों में भाग लिया। इनमें श्रीडूंगरगढ़ से वार्ड दो की टीम तथा गांव ठुकरियासर की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची। मुकेश सोनी ने बताया कि रविवार को रोमांचक मैच में कैप्टन निरंजन सैन कि टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया व ठुकरियासर टीम को हराया। आयोजकों ने टीम के खिलाड़ी विक्रम, नवरत्न, तनवीर, शिवकरण, गोविंद, सीताराम, रामप्रताप, प्रदीप, पप्पू दुसाद, विशाल, नितेश बोहरा, कपिल मोट, नारायण सारण, मनीष पारीक को विजय होने पर ट्रॉफियां व शुभकामनाएं दी।