






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव बिग्गा के पास एक पिकअप का पिछला टायर निकल गया जिससे पिकअप पलट गई। पिकअप मूंगफली से भरी थी और सारी मूंगफली सड़क पर फ़ैल गई। हादसा आदर्श बी.एड. कॉलेज के सामने हुआ व करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहा। गनीमत रही चालक सुरक्षित है।



