






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 17 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री गरीब योजना एवं आत्मनिर्भर भारत योजना की समीक्षा एवं क्रियान्विति कार्यक्रम के बीकानेर जिला संयोजक नारायण चौपड़ा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के संयोजक व सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। चौपड़ा ने केन्द्र व प्रदेश स्तर से अनुमोदन के बाद ये नियुक्तियां देते हुए कार्यकर्ताओं से जनहित में कार्य करने का आग्रह किया है। श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के संयोजक पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सुथार को नियुक्ति दी गई है और सहसंयोजक मानमल शर्मा को नियुक्त किया गया है। गोपाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ शहर मंडल और देहात मंडलों पर संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किए गए है। सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ शहर संयोजक के पद पर पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, सहसंयोजक शिवप्रकाश तावणियां, श्रीडूंगरगढ देहात संयोजक जगदीश पारीक, सहसंयोजक हुकमाराम भादू, बापेऊ मंडल के संयोजक रामकरण सारण, सहसंयोजक रामरतन बिश्नाई, मोमासर मंडल संयोजक विक्रमसिंह पंवार, सहसंयोजक जितेन्द्र माली को नियुक्त किया गया है। सुथार ने कहा कि जनता को योजनाओं का कितना लाभ मिल पा रहा है इसकी समीक्षा का कार्य जनता के साथ रह कर इन संयोजकों व सहसंयोजकों को करना है।



