






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2022। कस्बे में चल रहे विवाद में अपने दुश्मनों को धमकाने के लिए एक युवक ने पिस्टल के साथ अपना फ़ोटो सोशल मीडिया पर लगाया। फ़ोटो वायरल होकर पुलिस कर पास पहुंची तो पुलिस ने युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे में किन्नर सपना बाई के चेले विनोद पुत्र महावीर ने पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर लगाई थी। आरोपी फतेहपुर के टीडियासर का निवासी है और इन दिनों आड़सर बास में सपना बाई के साथ रहता है। आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास पिस्टल नुमा लाइटर मिला। इस पर आरोपी को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है।



