May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2021। क्षेत्र में युवाओ के लिए लगातार लग रहे कोरोना से बचाव के टीकों के क्रम में रविवार से विराम लग रहा है। रविवार को क्षेत्र के किसी भी गांव में 18+ टीकाकरण नहीं होगा और केवल श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, कालूबास यूपीएचसी में 2 जगहों पर ही 18+ का टीकाकरण होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर सन्तोष आर्य ने बताया कि कस्बे में 2 जगहों पर ही 430 युवाओं को पहली डोज लगाई जा सकेगी। इसके लिए आज रात 9 बजे खुलने वाले स्लॉट में अपॉइंटमेंट बुक करवानी होगी।