






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2021। आज बीकानेर में तीन नए पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है और इसके साथ ही बीकानेर में अब 28 एक्टिव केस हो गए है। विशेषज्ञ लगातार वैक्सीन लगाने की सलाह दे रहें है और श्रीडूंगरगढ़ में भी विभाग वैक्सीन लगाने के लिए नागरिकों से लगातार अपील कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी सहित गांव मोमासर में कोविशील्ड व कोवैक्सीन के दोनों डोज लगाएं जा रहें है। गांव अभयसिंहपुरा, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, हथाणा जोहड़, इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, जैसलसर, सातलेरा, रिड़ी, बाना, दुलचासर, सूडसर, टेऊ, में कोविशील्ड के दोनों डोज लग रहें है। क्षेत्र में आज 20 स्थानों पर 2 हजार पहला टीका व 3 हजार दूसरा टीका लगाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि सभी पार्टियों के आयोजनों के साथ सामाजिक आयोजनों की भरमार हो रही है और आप अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लेंवे। बता देवें कोरोना एक्सपर्ट सभी विशेषज्ञ वैक्सीन को ही इसका ईलाज मान रहें है ऐसे में क्षेत्रवासी कतई लापरवाही नहीं बरतें।
आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।



