May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2021। बीकानेर में आज 6 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए व एक्टिव केस का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। सरकार ने नई गाइडलाइन भी आज जारी कर दी है और ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कल मेगा वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा और पूरे क्षेत्र के 65 गांवो में 13,550 टीके लगाएं जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.संतोष आर्य ने नागरिकों से दोनों वैक्सीन लगवाने की अपील की है। शनिवार को संभावित टीकाकरण की सूची विभाग ने जिला प्रशासन को भेज दी है। यहां श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी तथा गांव डेलवां में कोवैक्सीन व कोविशील्ड के दोनों टीके लगेंगे। गांव मोमासर, आड़सर, लालासर, सत्तासर, उदरासर, जालबसर, लाखनसर, सुरजनसर, तोलियासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर, जेतासर, कुंतासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर, शीतलनगर, बिग्गा, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, जैसलसर, अमृतवासी, हथाणा जोहड़, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, बाडेला, बाना, बरजांगसर, केऊ, कुनपालसर, मिंगसरिया, ऊपनी, जाखासर नया, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारान, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, लिखमीसर दिखणादा, दुलचासर, देराजसर, गोपालसर, टेऊ, दुसारणा पीपासरिया, बेणीसर, भोजास, हेमासर, सालासर, जोधासर, झंझेऊ, संमदसर में शनिवार को कोविशील्ड के दोनों टीके लगाए जाएगें। इनके अलावा कोवैक्सीन के टीके लखासर, पुन्दलसर, नोसरिया, सेरूणा में लगाए जाएगें।