May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज करीब एक दर्जन नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। सुबह की सूची में 3 गांवो में 6 संक्रमित तथा शाम की लिस्ट में कस्बे में 4 व गांव पुंदलसर एक संक्रमित सहित 5 पॉजिटिव नए रिपोर्ट हुए है। बीकानेर में जारी सूची में आज सुबह 348 व शाम को 45 पॉजिटिव सामने आए है। शाम को संक्रमित में श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में 10 साल का बालक, मोमासर बास में एक 50 वर्षीय पुरूष, एक 27 वर्षीय पुरुष, कालूबास में 28 वर्षीय पुरूष तथा गांव पुंदलसर में एक 29 वर्षीय पुरूष शामिल है।