May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2022। बीकानेर में आज सुबह की पहली सूची में 158 नए कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है जिनमें 5 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ में एक 45 वर्षीय महिला, दुसारणा में एक 70 वर्षीय एक पुरुष, दुलचासर में एक 13 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय एक बालक, सूडसर में 46 वर्षीय एक पुरुष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए मास्क का प्रयोग करने व वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवाने की बात कही है।