August 30, 2026
IMG-20230604-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2023। आज सुबह 8 बजे से 12 बजे तक क्षेत्र के 9 गांवों में बिजली कटौती होगी। दुलचासर गांव के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। विभाग के जेईएन वसीम भियानी ने बताया कि गांव टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, पूनरासर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। सभी पाठक इन गांवों के ग्रामीणों तक ये सूचना जरूर पहुंचाए।