






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। गुरूवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पंचायत समिति परिसर के सभागार में कुछ ही देर में प्रारंभ होगा। यहां करीब 12 बजे जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी जनसुनवाई में भाग लेने पहुंचेगी। उपखंड कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला कलेक्टर आमजन के परिवाद सुनेगी व संपर्क पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण के बारे में रिपोर्ट लेगी। सभी पाठकगण इस खबर को सभी जरूरत मंदो तक भी पहुंचाए जिससे लोग अपनी समस्या को सक्षम अधिकारी के समक्ष रखकर निस्तारण करवा सकें।




