May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2020। सोमवार को नगरपालिका द्वारा मालिकाना हक के विवाद में चल रही 13 बीघा भूमि पर बुलडोजर चलाने का आज मंगलवार को दिन भर विरोध होता रहा। विरोध में भाजपा नेता जिला कलेक्टर की दर पर भी पहुंचें और प्रशासन भी दिन भर शांत रहा। लेकिन मंगलवार शाम को दिन ढलने के साथ ही पालिका दस्ता ट्रेक्टरों में सवार होकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया एवं इस भूमि की तारबंदी कर पालिका भूमि का बोर्ड लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया एवं मौके पर हल्के हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है। इसी दोरान हाईवे से गुजर रही एक पिकअप ने वहां मौजूद एक पालिकाकर्मी को टक्कर मार दी एवं फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पालिकाकर्मी को चिकित्सालय लेकर आया गया है एवं पुलिस पिकअप का पीछा कर रही है।