






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। इस विशेष स्तम्भ में पढ़ें आज मंगलवार को दिन भर में होने वाले सभी विशेष आयोजनों की जानकारी।
मोमासर में महाविद्यालय का लोकार्पण समारोह सुबह 11 बजे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में करोड़ों की लागत से बने सरकारी महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण समारोह आज मंगलवार सुबह 11 बजे आयोजित होगा। सरकारी महाविद्यालय प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं गांव के सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसंचेती जुगराज संचेती को आमंत्रित किया गया है। विदित रहे कि गत सरकार के कार्यकाल में गांव मोमासर में राजकीय महाविद्यालय घोषित किया गया था एवं इसके बाद से ही तत्कालीन विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासों से राजस्थान राज्य कृषि विपनण बोर्ड के बजट से 4.5 करोड़ रुपए की लागत से यह राजकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण भी शुरू हो गया था। हालांकी गांव में वर्तमान में महाविद्यालय पुराने बंद पड़े राजकीय स्कूल में चल रहा था एवं इस वर्ष महाविद्यालय का दूसरा सत्र चालू है। महाविद्यालय का खुद का भवन बनने से विद्यार्थियों को सुविधांए मिल सकेगी।
शाम 4 बजे होने वाली भाजपा सदस्यता अभियान की बड़ी बैठक स्थगीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम 4 बजे आयोजित होने वाली भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चारों मंडलों की सामूहिक बैठक स्थगीत कर दी गई है। विदित रहे कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आज शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ में होनी थी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि इस बैठक में सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रवासी राकेश तिवाड़ी आने थे लेकिन उनके अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्य होने के कारण वे नहीं आएंगें। इसलिए बैठक को स्थगीत कर दिया गया है। विदित रहे कि इस बड़ी बैठक की तैयारी बैठक भी शुक्रवार को विधायक आवास पर की गई थी।
तोलियासर मेला परवान पर, शाम 7 बजे महाज्योत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में आज तोलियासर मेला परवान पर बढ़ने लगा है एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे व यहां के सैंकड़ों गांवों सहित सरदारशहर, नापासर, बीकानेर आदि जगहों से हजारों श्रृद्धालू पहुंच रहे है। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर के बीच में नौ किलोमीटर का पुरा क्षेत्र मेला स्थल बना हुआ सा दिख रहा है। रास्ते में 60 से अधिक जगहों पर सेवा शिविर लगाए जा रहे है जहां पैदल चलने वाले जातरूओं को फल, चाय, कोल्डड्रिंक्स, पेयजल, पकौडियां, कचौरियां आदि वितरण की जा रही है। शाम होते होते मेला पूरे परवान होगा एवं श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित भैंरूजी मंदिर से ज्योत झांकी के साथ रवाना होगी। यह ज्योत शाम 7 बजे तोलियासर मंदिर पहुंचेगी व उसके बाद ही वहां पर महाज्योत, रोटे का प्रसाद आदि आयोजन होगा।
बिग्गा में जागरण रात 9 बजे से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में स्थित विश्व रक्षक भैरव देव मंदिर में अंतत चतुदर्शी मेले के तहत रात 9 बजे से जागरण आयोजित होगा। पुजारी भगवानाराम सेवग ने बताया कि सुबह 10.30 बजे महाआरती एवं 101 किलो के रोटे का भोग आयोजित होगा एवं दिन भर श्रृद्धालूओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद रात को 9 बजे से मंदिर प्रांगण में जागरण शुरू होगा। जिसमें नागौर के महावीर सांखला एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें। मंदिर की भव्यतम सजावट की गई है।





