






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2022। समाज में पिछड़े वर्ग के युवा अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक हो। ये युवा खूब पढे और खेले जिससे पिछड़े वर्ग समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। ये बात लखासर के ताल मैदान में सांसी समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने कही। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास की पहली कड़ी है। सीओ ने युवाओं को नशा मुक्त रहने का आह्वान करते हुए कहा पिछड़े समाज के युवा मानसिक व शारीरिक स्वस्थता के लिए प्रयास करें। मैदान में गोदारा ने बॉल फेंकी और सीओ ने बल्ला घुमाया। विशिष्ट अतिथि विधायक पीएसओ रेवंतराम खिलेरी व सरपंच गोवर्धन खिलेरी ने प्रथम मैच का शुभारंभ करवाया।अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मालाराम लखासर एवं फुसाराम कोटासर ने बताया प्रतियोगिता में 13 टीमें भाग ले रही है जो तीन दिन मैच खेलेगी। कार्यक्रम में मेघराज बारूपाल, फूसाराम बेनीसर, आसुराम सूडसर, विजेंद्र सिंह तंवर, मदन सिंह तंवर, मुनीराम खिलेरी, ओमप्रकाश सांसी चुरु, मदन सांसी बेनीसर, तोलाराम सांसी तोलियासर, राजू सारण, भंवरलाल बिनादेसर, धनराज गोपालपुरा, इमरता राम लुनकरणसर, केशूराम झंझेऊ, नोरंगलाल लाल परसनेऊ सहित अनेक ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मंच संचालन दुर्गाराम तोलियासर ने किया।






