






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2022। आज भैरव अवतरण दिवस पर भैरव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तोलियासर भैरव मंदिर, लखासर भैरव मंदिर, बिग्गा भैरव मंदिर में दिन भर सैंकड़ो भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेका व अपनी मुरादें मांगी। आडसर बास भैरव मंदिर में भी उत्सव का माहौल रहा व गाजे बाजे के साथ भक्तों ने प्रसाद भोग लगाया। अनेक भैरव भक्त केक लेकर भैरव मंदिरों में पहुंचे और बाबा को भोग लगाया।
भैरव भक्तों ने 151 यूनिट रक्तदान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर प्रांगण में भक्तों ने श्रद्धा के साथ मानवता की सेवा में योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने यहां 151 यूनिट रक्तदान किया। शिविर संयोजक श्री भैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। यहां आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने भी व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी।
केंद्रीय मंत्री सहित वीआईपी ने किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर में केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने दर्शन किए। मेघवाल ने श्रद्धालुओं को भैरव अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी। मंडल संयोजक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंडल द्वारा सांसद व उनके साथ आए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, तोलाराम जाखड़, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक,पार्षद भरत सुथार, पवन उपाध्याय, आशीष जाड़ीवाल, मांगीलाल गोदारा, जिज्ञासु सिद्ध सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहें। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी दर्शन करने पहुंचे व सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित को साफा पहना कर स्वागत किया। गांव के बुजुर्ग ग्रामीण फूसाराम ने जिलाकलेक्टर को गांव में फर्जी पट्टा प्रकरण में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाकलेक्टर ने मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया। बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र ने भी मन्दिर पहुंच कर बाबा के दर्शन किए व रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने शिविर आयोजन की सराहना की तथा मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया।












