






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। कल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे क्षेत्र के 8 गांवो की बिजली आपूर्ति घरेलू व कृषि कनेक्शनों की बाधित होगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 132केवी जीएसएस दुलचासर पर जरूरी रखरखाव व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिससे इस जीएसएस पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। जिसके चलते गांव दुलचासर, सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, नारसीसर, सेरूणा, बासी माहियान की समस्त घरेलू व कृषि कनेक्शनों की बिजली कटौती होगी। ये खबर पढ़ने के बाद पाठक इन सभी गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक इसे जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी लंबी कटौती से होने वाली किसी परेशान से बच सके।




