






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। राजस्थान पत्रिका के 37वें स्थापना दिवस पर कल तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में नि:शुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ एनपी मारू, कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ.अंकित स्वामी, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति अग्रवाल, शिशु एंव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सुथार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल, एनस्थिसिया डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सेवा लेने वाले सभी रोगियों की शुगर व बीपी की जांच नि:शुल्क की जाएगी। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि कल सुबह 10 बजे से 2 बजे तक शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होगी। राजस्थान पत्रिका के संवाददाता संजय पारीक ने बताया कि पत्रिका के जन सरोकार कार्यक्रमों के तहत कल स्थापना दिवस पर क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि नि:शुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर का लाभ लेवें व सभी जरूरतमंद रोगी तक ये समाचार जरूर पहुंचाए जिससे वे शिविर का लाभ ले सकें।



