May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2025। कल सुबह आधे से अधिक शहर के साथ एक दर्जन से अधिक गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि शुक्रवार सुबह 220 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे सिटी फीडर व धोलिया फीडर से जुड़ा श्रीडूंगरगढ़ आधे से अधिक शहर, गुसाईंसर बड़ा, बींझासर, लोढेरा, माणकरासर, राजपुरा, लखासर, बेनीसर, जोधासर, समंदसर, ऊपनी, सालासर, हेमासर, भोजास की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। सभी पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के किसानों व ग्रामीणों सहित शहरी नागरिकों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली समस्याओं से बच सकें।