May 20, 2026
TI

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। गुरूवार को होने वाला टीकाकरण स्थगित हो गया जो कल शुक्रवार को सम्पन्न किया जाएगा। कल क्षेत्र में 13 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए पहले और दूसरे टीके के डोज लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोवैक्सिन तथा सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, बिग्गा, बाडेला, सोनियासर गोदारण, सांवतसर, गोपालसर, लखासर, जोधासर, गुसाईंसर बड़ा में कोविशिल्ड का पहला व दूसरा डोज लगेगा। टीके के लिए पंजीकरण मौके पर ही करवाया जा सकेगा। बता देवें गुसाईसर बड़ा में राजकीय स्कूल में टीकाकरण सम्पन्न किया जाएगा। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में ऑनलाइन स्लॉट बुक किया जाएगा।