May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 10.15.05 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। बिजली की समस्या से जूझ रहें क्षेत्र में कल एक दर्जन से अधिक गांवो में बिजली समस्या के समाधान के लिए विभाग द्वारा बिजली कटौती की जाएगी। जेईएन महेश कुमार करेला ने बताया कि कल 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मोमासर 132 जीएसएस पर 40/50 एमवीए ट्रांसफार्मर के रख रखाव हेतु कार्य किया जाएगा। इससे जुड़े गांव व कृषि फीडरों की विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। बता देवें गांव मोमासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणनान, लिखमादेसर, कुंतासर, आडसर, लालासर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, लाखनसर, लाधडीया, भादासर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पाठकगण इस खबर को इन गांवो के सभी किसानों व ग्रामीणों तक भी पहुंचाए जिससे उन सभी तक ये जरूरी सूचना पहुंच सकें।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ आस पास की बड़ी खबरों के लिए आप आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।