May 20, 2026
बार एसोसिएशन चुनाव आज कयामत की रात, अध्यक्ष व सचिव के लिए आमने सामने होगी टक्कर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। बार एसोशिएसन के लिए अध्यक्ष पद व सचिव पद के लिए खासी जोड़ तोड़ के बाद अब टक्कर आमने सामने की शेष रही है। अध्यक्ष पद के लिए भंवरसिंह भाटी ने भी एडवोकेट जगदीश भांमू को अपना समर्थन दे दिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए मैदान में भांमू व किशन कुमार पुरोहित की आमने सामने टक्कर रही है। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट मदनगोपाल स्वामी ने को प्रवीण पालीवाल ने अपना समर्थन दे दिया है। प्रवीण ने बताया कि स्वामी के पक्ष में आज रात वे वकीलों से संपर्क कर वोट मांग रहें है। सचिव पद के लिए अब स्वामी व ओमप्रकाश बारोटिया की आमने सामने टक्कर होगी। बता देवें बार एसोशिएशन के चुनाव के लिए कल सुबह मतदान होगा और आज की रात खींचतान की रात बन गई है। वकीलों में खलबली का माहौल व दोनों पदों पर सीधी टक्कर ने चुनाव को रोचक बना दिया है। समर्थकों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है और विजय के लिए कशमकश में वोटों के फेर बदल के प्रयास हो रहें है। चुनाव को लेकर क्षेत्र में रोमांचक माहौल बन गया है।