May 20, 2026
405023750_1662867294205534_1435969781157204920_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। बुधवार को न्यायालय परिसर में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जज सहित वकीलों व स्टाफ ने मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।
विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले कोर्ट के पुस्तकालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने प्रस्तावना की मूल भावना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रस्तावना हमारे संविधान के निर्माताओं की आकांक्षाओं और उद्देश्यों को स्पष्ट करती है। जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर बल दिया गया है। ये व्यक्तियों की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करती है। नौशाद ने कहा कि जन जन के मन में संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा व सर्वोच्चता का भाव होना चाहिए। तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में वकीलों ने मूल कर्तव्य व अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी ने सामूहिक रूप से कर्तव्य पालन करने की शपथ ली। इस दौरान एसीजेएम हर्ष कुमार, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, गोपीराम जानू, तालुका कोर्ट सचिव जगदीश चौधरी, कोर्ट रीडर राजेंद्र सैनी व एसीजेएम कोर्ट रीडर शंकरलाल रिठौदिया सहित अनेक वकील शामिल हुए।